Home देश Chandrayaan 3: चंद्रयान की लैंडिंग हुई सफल, देखें लाइव वीडियो…

Chandrayaan 3: चंद्रयान की लैंडिंग हुई सफल, देखें लाइव वीडियो…

91
0
चंद्रयान की लैंडिंग हुई सफल

Chandrayaan 3: Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है. यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इंडिया टॉप स्टोरी पर.

05:55 PM

पीएम मोदी वर्चुअल रूप से चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखने के लिए जोहान्सबर्ग से जुड़ चुके हैं

5:46 PM

Chandrayaan-3: इतिहास रचने में बस कुछ मिनट दूर भारत

पावर डीसेंट शुरू हो चुका है. अब भारत इतिहास रचने में बस मिनट दूर है.

5:34 PM

Chandrayaan-3 Mission Soft-landing: लॉन्चिंग से लैंडिंग का सफर

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से लैंडिंग के बीच के सफर के बारे में बताते हुए ISRO की ओर से बताया गया कि लैंडर मॉड्यूल 21 बार पृथ्वी के और 120 बार चंद्रमा का चक्कर लगा चुका है.

5:25 PM

Chandrayaan Landing: यहां देखें इसरो का लाइव टेलीकास्ट

लाइव अपडेट

5:03 PM
सिंगर कैलाश खैर ने दीं शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने कहा, ‘भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान उतरने जा रहा है. विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को सलाम करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें आज के नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है. मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को सलाम करता हूं और सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं कि यह शुभ अवसर अब आ गया है… यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं. भारत कुछ ही समय में एक रिकॉर्ड बनाने वाला है.’

03:59 PM
ISRO कमांड सेंटर के अंदर की तस्वीरें

03:15 PM

जम्मू-कश्मीर में चंद्रयान के लिए नमाज जम्मू-कश्मीर

चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज़ अदा की.

03:02 PM

चंद्रयान-3 के लिए हरदीप पुरी ने लिया विशेष अरदास में हिस्सा

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में चंद्रयान-3 की सुरक्षित और सफल लैंडिंग के लिए विशेष अरदास में हिस्सा लिया. न केवल यहां बल्कि पूरे देश में, जनता चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रही है.

Previous articleBRICS Summit Day-2: पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की
Next articleISRO ने बनाई योजना, हर देश में वहां के समयानुसार देख सकेंगे Chandrayaan 3 की लाइव लैंडिंग