Home देश Chandrayaan 3 Rover: चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर 8 मीटर की...

Chandrayaan 3 Rover: चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय की

Chandrayaan 3 Rover: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन पर एक अपडेट में कहा कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर 8 मीटर की दूरी तसफलतापूर्वक तय कर ली है.

69
0
चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय की

Chandrayaan 3 Rover: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) चांद के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है. इसरो (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को एक्स पर कर इस बारे में जानकारी दी. इसरो ने लिखा, “रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक पार कर ली है. रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं. प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली प्रदर्शन कर रहे हैं.”

23 अगस्त बुधवार भारत ने शाम 06 बजकर 04 मिनट पर एक बड़ी छलांग लगाकर दुनिया में इतिहास रचा है. बता दें कि चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने वाला भारत पहला देश बन गया और 2019 में चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग पर निराशा भी खत्म हो गई. अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया. अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था.

Previous articleग्रीस में ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित हुए पीएम मोदी
Next articlePM Modi Greece Speech: चंदा मामा ने निभाया धरती माँ की राखी का मान- ग्रीस में बोले पीएम मोदी