Home देश Gujarat Flood: अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति को लेकर भूपेंद्र पटेल...

Gujarat Flood: अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति को लेकर भूपेंद्र पटेल से की बात

57
0
अमित शाह और भूपेंद्र पटेल

Gujarat Flood: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर राज्य के विभिन्न स्थानों पर पैदा हुई बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना से भी यमुना के जलस्तर को लेकर बातचीत की।

गृहमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी ली। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना से भी यमुना नदी के जल स्तर को लेकर चर्चा हुई। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें उपलब्ध हैं।

Previous articleबांग्लादेश में बस तालाब में गिरी, 17 लोगों की मौत
Next articleबिहार: नालंदा में बोरवेल में गिरे बच्चे को सही सलामत बचाया गया