Home देश N Biren Singh: मणिपुर के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, नहीं देंगे इस्तीफा

N Biren Singh: मणिपुर के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, नहीं देंगे इस्तीफा

73
0
N Biren Singh
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

N Biren Singh: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर साफ कर दिया कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगी समर्थकों की भीड़ छंटने लगी।

दरअसल, शुक्रवार सुबह कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलें लगने लगीं। इसके बाद उनके समर्थक इस्तीफा देने से रोकने के लिए सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। काली शर्ट पहने सैकड़ों युवक और महिलाओं ने मुख्यमंत्री हाउस से राजभवन जाने वाली सड़क पर जाम लगाकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। इस भीड़ ने राजभवन जाने के लिए निकले मुख्यमंत्री सिंह के काफिले को रोक दिया। इस पर मुख्यमंत्री को अपने आवास पर लौटना पड़ा।

इसके बाद एक महिला नेता मुख्यमंत्री आवास से बाहर आईं और भीड़ को बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। इस पर उनके आवास के बाहर लगी भीड़ धीरे-धीरे हटने लगी।

इसी बीच मुख्यमंत्री सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर साफ कर दिया कि वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। जिसके बाद उनके समर्थक शांत हो गये। महिला नेता क्षेत्रमयुम शांति ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, बीरेन सिंह सरकार को दृढ़ रहना चाहिए और उपद्रवियों पर नकेल कसनी चाहिए।

इसी अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों और संदिग्ध दंगाइयों के बीच गोलीबारी में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हथियारबंद दंगाइयों ने गुरुवार को हरओथेल गांव में गोलीबारी की थी। सेना ने कहा कि सुरक्षाबलों के जवानों ने स्थिति से निपटने के लिए बेहत सतर्कता के साथ जवाबी कार्रवाई की।

Previous articleBox Office: फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने पहले दिन की अच्छी कमाई
Next articleFrance News: कौन था 17 वर्षीय नाहिल ? जिसकी हत्या पर धधक उठा फ्रांस