Home कारोबार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 6 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 6 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल

74
0
आईटीआर

अब तक, वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। इनमें लगभग 26.76 लाख आईटीआर 6:30 बजे तक दाखिल किए गए हैं। आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 तय है।

आयकर विभाग ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि 30 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक छह करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 26.76 लाख आईटीआर शाम 6:30 बजे तक दाखिल किए गए हैं। विभाग ने कहा कि हमने शाम 6:30 बजे तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर 1.30 करोड़ से अधिक सफल लॉगिन देखे हैं।

विभाग ने कहा है कि आईटीआर दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए करदाताओं की सहायता के लिए हमारा हेल्पडेस्क 24×7 आधार पर काम कर रहा है, और हम कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं।

आयकर विभाग ने कहा कि हम इस मील के पत्थर तक पहुंचने में मदद करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन सभी से आग्रह करते हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है, वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल करें।

Previous articleभारत को 2047 तक विकसित देश बनाना सरकार का लक्ष्य: सीतारमण
Next articlePakistan Blast: 44 की मौत, कई घायल, बढ़ सकता है पाकिस्तान में मौत का आकड़ा, धमाके की असली वजह आई सामने